बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में भाजपा की महिलाओं ने हमीरपुर के सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | May 14, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे हमीरपुर के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा की तमाम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रधानमंत्री के खिलाफ हमीरपुर के सांसद द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की है।