अवंतिपुर बड़ोदिया: फसलों को नुकसान व मानव-वन्यजीव टकराव रोकने के लिए कृष्णमृगों का बचाव अभियान जारी
जिले में किसानों की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान और मानव-वन्यजीव टकराव को रोकने के लिए कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को शुजालपुर क्षेत्र के टीटवास गांव से 109 कृष्णमृगों का रेस्क्यू किया गया। वन्यजीवों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है