बाराचट्टी: चैनपुर में साहू समाज के लोगों ने मनाई बाबा साहब की जयंती
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत चैनपुर में अरविंद गुप्ता के आवास पर बाराचट्टी साहू सभा के गणमान्य लोगों द्वारा मनाया गया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती सभा में लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आपस में मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई। एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला । समाज के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने मंगलवार को शाम 4 बजे जानकारी दी है।