महोबा: जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 जिला महिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्ची को बुखार और पीलिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। आरोप है कि दूध पिलाने के लिए वार्ड बॉय द्वारा जबरन नली डालने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।