अंबिकापुर: बटईकेला गांव का एक परिवार अपनी जमीन पर आंगनबाड़ी भवन बनने से परेशान होकर न्याय के लिए धरने पर बैठा
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 15 जून 2026 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से एक परिवार की पीड़ा सामने आई है। बटईकेला गांव का एक परिवार अपनी जमीन पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण से परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार का आरोप है कि वर्षों से कब्जे और खेती वाली जमीन पर भवन बना दिया गया, जबकि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।