पीरो: पीरो में सर्टिफिकेट के खेल में फंसा एमएलसी चुनाव: वोट के बदले कागज, मैदान में दिखी नई चाल!
Piro, Bhojpur | May 7, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आते ही पीरो में सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के बीच जीत की होड़ अब नए-नए हथकंडों के सहारे और भी दिलचस्प होती जा रही है। गुरुवार की दोपहर 3:00 के करीब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है।