पोलायकलां: अकोदिया में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत,मौसम सुहाना, खरीफ फसलों की बुवाई में मिलेगी मदद
अकोदिया और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर 3 बजे बाद अचानक मौसम बदलने से झमाझम बारिश हुई। लगभग 20 मिनट तक हुई इस तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं किसानों के लिए भी यह प्री-मानसून वर्षा शुभ संकेत लेकर आई है। दोपहर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण नगर की सड़कों पर