उचकागांव: कवही चंवर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से कवही जाने वाले पथ पर ईदगाह के समीप चंवर में शनिवार की संध्या एक आम के पेड़ से एक 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार की संध्या कुछ ग्रामीणों ने कवही ईदगाह के पास एक शव देखा।