कामडारा: सुरहु में 100 घन फीट बालू से लदा ट्रैक्टर ज़ब्त, थाने में मामला दर्ज
Kamdara, Gumla | May 10, 2026 अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर के विरुद्ध गुमला के खान निरीक्षक नीरज कुमार के द्वारा कामडारा थाना मे मामला दर्ज कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सुरहु के पास कामडारा पुलिस की टीम गश्ती कर रही थी।उसी दौरान अवैध बालू से लदे एक लाल रंग की महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर चालक पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।