बदायूं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर नगला मंदिर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
Budaun, Budaun | Sep 17, 2026 बदायूँ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को बदायूँ स्थित नगला मंदिर में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर दीर्घायु यज्ञ का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने यज्ञ में आहुति देकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ रहने की कामना की।