मधेपुरा: जिला मुख्यालय के पंचमुखी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंका
मधेपुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पंचमुखी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया।