छतरपुर: छतरपुर में जुए पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, युवक रंगे हाथों पकड़े गए, वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे युवकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से जुए में इस्तेमाल हो रही सामग्री भी बरामद की गई है।बताया जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई का वीडियो आज 12 अप्रैल सुबह करीब 10:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।