बिछिया: केवलारी में भक्ति का महासंगम; श्री रामधुन एवं शिव महापुराण कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल!
अंजनियां के समीपी केवलारी में रविवार 28 जून की रात करीब 9 बजे भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्री सुशील पटेल, श्री सुधीर पटेल और श्री उमेश पटेल के परिवार द्वारा आयोजित श्री रामधुन एवं शिव महापुराण के पावन आयोजन में क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए। विधायक ने भगवान श्रीराम और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया तथा आयोजक परिवार से भेंट की