कैसरगंज: चकदिहा गांव में घर के बाहर जल रहे कूड़े की चपेट में आने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकदिहा गांव में बच्चे घर के बाहर खेल रही थी पास में कूड़ा जल रहा था इस दौरान जलते हुए कूड़े की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया बच्ची का अस्पताल में भर्ती का इलाज किया जा रहा है हालत स्थिर बनी हुई है।