मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी, एक तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा में मद्यनिषेध के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक छापामारी अभियान चलाया। समाहर्ता के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। इस दौरान स्टेडियम परिसर, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की गई।