बैरसिया: भिंड: कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल पुलिस लाइन के प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे की संदिग्ध मौत
Berasia, Bhopal | Apr 18, 2026 भिंड के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 14 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गृह नगर भिंड आया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात वह गीता भवन गली स्थित अपनी एक परिचित महिला मित्र के घर गया था।