पातेपुर: पातेपुर के कोआही गांव के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, दोनों बाइक सवार गंभीर घायल
पातेपुर के कोआही गांव के पास दो बाईकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार की शाम 6 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया।जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।