अशोक नगर: अशोकनगर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
दो दिन पहले हुई मारपीट में मोबाइल छीना था परिजनों को हत्या की आशंका
अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में मंगलवार शाम 35 वर्षीय नितेश उर्फ गोलू रघुवंशी पुत्र राम सिंह रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बुधवार सुबह 10 बजे मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने उनके बेटे के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट की थी और उसका मोबाइल छीन लिया था।