निवाई: बस स्टैंड स्थित नगर पालिका के जर्जर भवन के टूटने की तैयारी में प्रशासन ने चारों ओर लगाई बैरिकेट
Niwai, Tonk | May 25, 2026 करीब 40-50 वर्ष पुराना बस स्टैंड स्थित नगर पालिका जर्जर भवन को स्थानीय प्रशासन ने तोड़ने की तैयारी कर ली है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया। नगर पालिका भवन के नीचे संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खाली करवा दिया गया है। मानसून की वजह से आने वाले वक्त में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था ।