नागौद: दूरेहा गांव के किसान-ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान, विद्युत मंडल का करेंगे घेराव
Nagod, Satna | Aug 6, 2026 दूरेहा गांव के किसान और ग्रामीण इन दिनों बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बमुश्किल 5 से 6 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इतनी कम अवधि में भी सिंगल फेस बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे है, समाधान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन।