गुना नगर: जय स्तंभ चौराहा: लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर जुआ चल रहा था, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से मची भगदड़
गुना के हृदय स्थल जय स्तंभ चौराहे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर टपरिया में खुलेआम दिनदहाड़े लंबे समय से जुआ चल रहा था। सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने कहा, 29 अप्रैल को शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की भगदड़ मच गई कुछ लोगों को पुलिस ने दबोच लिया मुख्य सरगना फरार हो गया। चौराहे पर मजदूरों की आड़ में जुआ चल रहा था।