अनूपपुर: जिले में ‘ज्ञान भारतम मिशन’ शुरू, प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण पर ज़ोर
संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्राचीन हस्तलिखित धरोहर के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत की गई है। जिले में 75 वर्ष से अधिक पुरानी पांडुलिपियों का सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण किया जाएगा। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से एक समिति गठित कर निजी संस्थानों, मंदिरों, ग्रंथालयों और आश्रमों में सुरक्षित पांडुलिपियों की जानकारी जुटाई जा सके।