अलवर: अलवर में आंधी-बारिश से हादसा, दीवार गिरने से महिला की मौत, कई इलाकों में बिजली गुल
Alwar, Alwar | Jun 9, 2026 अलवर। सोमवार शाम आए तेज अंधड़ और बारिश से बानसूर, बहरोड़, उमरैण और सरिस्का में दर्जनों पेड़ गिर गए। उमरैण में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से 37 वर्षीय लक्ष्मी सैनी की सिर पर ईंट गिरने से मौत हो गई। मृतका के पति मुकेश दिव्यांग हैं और उनके चार बच्चे हैं।