घुवारा: ढाडोरा गांव: घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, 4 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
बमनौरा थाना क्षेत्र के ढाडोरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान नशे में धुत पिता लखन सिंह ने पत्नी से मारपीट की। बीच बचाव करने आए 4 साल के मासूम बेटे को भी डंडे से पीट दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी सोमवार की शाम 4 बजे csp ने दी है।