कौंच: रामलीला भवन स्थित चूड़ी मार्केट में खरीदारी के दौरान महिला का पर्स चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब
Konch, Jalaun | Jun 15, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में रामलीला भवन स्तिथ चूड़ी मार्केट में परिवार के साथ बाजार करने आई महिला का पर्स चोरी हो गया, यह घटना रविवार शाम 7 बजे हुई, जहां लेडीज पर्स में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 4 हजार रुपए समेत पर्स चोरी हो गया, चूड़ी मार्केट में सरेराह बाजार से महिला का पर्स गायब होने से हड़कंप मच गया, वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।