सूरजपुर: आर्थिक संबल से शिक्षा के सपनों को सशक्त करेंगे: कलेक्टर ने छात्रा को दिए बैग एवं गणवेश, छात्रावास की भी होगी व्यवस्था
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन सूरजपुर ने संवेदनशील पहल करते हुए एक जरूरतमंद छात्रा के उच्च शिक्षा के सपनों को नया संबल प्रदान किया है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गोवर्धनपुर निवासी छात्रा स्वाति मरावी को बैग एवं गणवेश प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की।