मैनपुरी: शांति एवं कानून व्यवस्था को सख्त रखने के लिए एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शांति एवं कानून व्यवस्था को सख्त रखने के लिए शहर में कोतवाली से तांगा स्टैंड तक पैदल गस्त किया है। वहीं इस दौरान एसपी ने संदिग्ध लोगों को रोक कर भी चेक किया है। इस मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सीओ सिटी संतोष कुमार थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदोरिया के अलावा थाना पुलिस बल मौजूद रहा।