कोल: धनीपुर मंडी में सुरक्षा बलों के साथ विपक्षी दल खुद कर रहे स्ट्रांग रूम की पहरेदारी, भाजपा से बताया खतरा
Koil, Aligarh | May 1, 2024 अलीगढ़ में दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान के बाद सुरक्षा बलों के साथ विपक्षी दल के प्रत्याशी व कार्यकर्ता खुद स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें बीजेपी पर भरोसा नहीं है और यह लोग कुछ भी करा सकते हैं इसीलिए खुद ही स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं।