गम्हरिया: पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत की सघन वाहन चेकिंग
गम्हरिया में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन में है। एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर चिकनी फुलकाहा और भागवत चौक समेत कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात जांचे गए, संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कहा, अभियान लगातार जारी रहेगा।