मिर्जामुराद क्षेत्र में इलाज के दौरान महिला की मौत मामले को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2024 वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगे रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंच हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।