महापौर ने अधिकारियों के साथ की मैराथन समीक्षा बैठक, एक सप्ताह के भीतर सभी नाले की सफाई पूर्ण कराने के दिये निर्देश
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2024 महापौर अशोक कुमार तिवारी ने आज नगर निगम स्थित कार्यकारिणी कक्ष में नगर निगम के सभी आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। महापौर के द्वारा सर्वप्रथम प्रभारी अधिकारी (परिषद) को निर्देशित किया गया कि विगत कार्यकारिणी में पारित निर्देशों का अनुपालन आख्या जिन विभागों से प्राप्त नही हुई है, उन्हे तत्काल प्राप्त करा लें।