चोलापुर में अवैध खनन की सूचना पर गए खनन अधिकारी के साथ की गई मारपीट व हुआ जानलेवा हमला
Sadar, Varanasi | Jun 20, 2024 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला गांव के पास जेसीबी के द्वारा अवैध खनन किए जाने की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी दिनेश मोदी और प्रशांत शर्मा के साथ मारपीट करने एवं जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर चोलापुर थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।