रायपुर गांव पहुंच कर सांसद प्रिया सरोज ने अग्निकांड के पीड़ितों से की मुलाकात, की आर्थिक मदद
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2024 रायपुर गांव में लल्लन गौड़ की झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर आज बुधवार को मछलीशहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज मृतक के घर पहुंची और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बधाया और आर्थिक मदद की। इस दौरान सपा विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव, डॉ. विनोद भास्कर, नीरज कुमार, सूरज सरोज, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।