जमुई: चर्चित मंटून मांझी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नीमारंग से किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 31, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के कवैया मुसहरी के पास चर्चित मंटून मांझी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी विमल सिंह को पुलिस ने प्राथमिकी के 24 घंटे के अंदर नीमारंग से गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर गुरुवार की शाम 4 बजे टाउन थाना परिसर में एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी है।