बहराइच: दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं के साथ की शिष्टाचार भेंट
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ शिष्टाचार भेंट की। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के महामंत्री बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा जिला बार एसोसिएशन सभागार में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही संघ के अध्यक्ष द्वारा उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया गया।