बहराइच: अधीक्षक डाकघर बहराइच मंडल कार्यालय में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का समापन, हैप्पी कस्टमर टेस्टिमोनियल का आयोजन हुआ
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 के समापन के अवसर पर बहराइच मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अधीक्षक डाकघर बहराइच मंडल पीके शुक्ला ने जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम को बताया की बहराइच मंडल में 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 के अंतिम दिन हैप्पी कस्टमर टेस्टिमोनियल का आयोजन किया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई।