नवादा: नवादा DM ने द्वितीय अपील की सुनवाई की, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 4 मामलों का मौके पर निपटारा
Nawada, Nawada | Apr 7, 2026 नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। इस दौरान कुल 10 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 04 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।