सांगानेर: जयपुर में लिव-इन पार्टनर पर कैश और गहने चुराकर भागने और ब्लैकमेल करने का आरोप
जयपुर। लिव-इन पार्टनर के घर का सामान और कैश लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। 40 साल के युवक ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती ने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख की मांग की। उसने दूसरे लड़के से अफेयर होने और जान से मारने की धमकी भी दी।