भीलवाड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सर्व महिला समाज उमड़ा, सूचना केंद्र चौराहे पर बनाई विशाल मानव श्रृंखला
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन और प्रधानमंत्री का आभार जताने के लिए शहर की सर्व महिला समाज आज सूचना केंद्र पर उमड़ पड़ा। विभिन्न महिला संगठनों के सहयोग से भव्य मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।