बूंदी: हादसे के बाद हरकत में आया नगर परिषद प्रशासन दो मैरिज गार्डन को किया सीज
Bundi, Bundi | May 2, 2024 नगर परिषद ने हादसे के बाद शहर के दो मैरिज गार्डन सीज कर दिए है। कार्यवाहक आयुक्त भावना सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के दो मैरिज गार्डन जैतसागर रोड स्थित परशुराम वाटिका व नैनवां रोड स्थित शहनाई मैरिज गार्डन में हुई अग्नि दुर्घटना व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन नहीं होने की दशा में सीज की कार्रवाई की गई है। दोनों गार्डन में सुरक्षा के उपकरण नहीं लगे थे।