बदायूं: नगला बारा गांव में पुराने झगड़े के चलते परिवार के एक व्यक्ति ने महिला को डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नगला बारा गांव में पुराने झगड़े में परिवार के एक व्यक्ति ने गुड्डो रानी पत्नी चेतेन्द्र के डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। घायल गुड्डो रानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।