अनूपपुर: 6 दिनों से भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले तीन हाथी, रात में गांव में मचा रहे उत्पात
जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ गांव के पास तीन जंगली हाथियों का दल पिछले छह दिनों से डेरा जमाए हुए है। दिन में कुरियारी जंगल में रहने के बाद हाथी रात होते ही हाईवे पार कर गांव में पहुंच रहे हैं और घरों, खेतों व बाड़ियों में घुसकर अनाज, फसल, सब्जियां तथा पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।