कटघोरा: सपलवा में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल, महीने में तीन दिन रहती है बिजली, आता है हजारों का बिल
कोरबा जिला जिसे उर्जाधानी के नाम से पूरे देश में जाना जाता है,लेकिन इसी जिले के कुछ गांव आज भी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।हम बात कर रहे हैं वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम सपलवा की, जहां बिजली विभाग ने लाइन विस्तार का काम तो कर दिया,लेकिन हालात ये हैं कि यहां बिजली महीने में महज दो से तीन दिन ही आती है,बाकी समय गांव अंधेरे में डूबा रहता है।