गोरौल: राजद कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में एनएच-22 सड़क मार्ग को गोरौल चौक के पास किया जाम
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य के विरोध में गोरौल प्रखंड प्रमुख सह राजद नेता मुन्ना कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 8 बजे राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं ने साथ हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 को गोरौल चौक के निकट सडक पर टेंट लगाकर जाम कर दिया। जिससे आवागमन ठप हो गया। जिससे गाडी की लंबी लाईन लग गयी।