मऊरानीपुर: मऊरानीपुर जलबिहार मेले में आइसक्रीम को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो हुआ वायरल
मऊरानीपुर के जलबिहार मेले में आइसक्रीम को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मेले में लगातार मारपीट के वीडियो सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।