बिजनौर: मंडावर क्षेत्र में 12 बिगाह विवादित भूमि को लेकर बढ़ा विवाद, भाकियू अराजनीतिक ने गन्ने की फसल काटने का किया ऐलान
Bijnor, Bijnor | Apr 26, 2026 बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में 12 बिगाह विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। भाकियू अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष ने 29 अप्रैल को गन्ने की खड़ी फसल काटने का ऐलान किया है। वहीं दूसरे पक्ष नें आज रविवार को सुबह 10:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई है।