आज़मगढ़: आजमगढ़ एयरपोर्ट के एक टॉवर में शॉर्ट सर्किट से आग के चलते मचा हड़कंप, किसी प्रकार से पाया गया काबू
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना स्थित मंदुरी एयरपोर्ट के एक टॉवर में शनिवार को सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। माैजूद लोग भाग कर किसी प्रकार से जान बचाए। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा कि जिस टॉवर में आग लगी वह सर्वर रूम के रूप में उपयोग में आता है। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे विद्युत शार्ट सर्किट से आग के फैलने की बात कही जा रही है।