मुंगावली: मुंगावली में तेज आंधी से गिरा पेड़, बिना सुरक्षा उपकरण मजदूरों से कराया गया जोखिमभरा काम
मुंगावली में बुधवार शाम लगभग चार बजे तेज आंधी के चलते बस स्टैंड-बहादुरपुर रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। पेड़ हटाने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। मौके पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों से पेड़ कटवाने का काम कराया गया। इस दौरान मजदूरों की जान जोखिम में बनी रही।