मंझनपुर: कौशाम्बी में 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
एदिलपुर नहर के पास रविवार रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में भैंस चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य गुड्डू उर्फ साहिल घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है