चूरू: सेटेलाइट अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग, समस्या समाधान केन्द्र ने कलक्टर को सौंपा पत्र
Churu, Churu | Feb 27, 2025 समस्या समाधान केन्द्र चूरू के पदाधिकारियों ने गढ स्थित सेटेलाइट अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को पत्र सौंपा। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने शाम पांच बजे बताया कि गढ परिसर से डॉक्टर मूमल चौधरी का प्रतिनियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से निरस्त किए जाने के बाद लोग परेशान है।